फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Position handover to the Kailash.

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संयोजक बने कैलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Position handover to the Kailash.
काशीपुर रोडवेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठनों के करीब 36 सदस्यों ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ली है। यूनियन में शामिल हुए कैलाश पांडे को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा काशीपुर शाखा का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान इंपलाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने कर्मचारी यूनियन में शामिल होने की घोषणा की। संगठन की ओर से कैलाश पांडे को प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

जबकि काशीपुर शाखा के लिए सुरजीत सिंह अध्यक्ष, ईश्वर सिंह मंत्री, जुबैर अली व राकेश कटियार उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह व जसराम संयुक्त मंत्री, अजय राज संगठन मंत्री और हफीज अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि रविंद्र सिंह, राजीव शर्मा, मो. सलीम, रितेश कुमार, विरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा व रियाजुल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जबकि मुकेश कुमार शर्मा, अमृत सिंह लहरी, नवनियुक्त संयोजक कैलाश पांडे ने बताया कि इंपलाइज यूनियन पदाधिकारियों से चर्चा किए बिना ही एकतरफा फैसले ले रहा था। इसके विरोध में सदस्यों ने त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed