फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polytechnic students will be able to take advantage of the mini stadium from May.

Udham Singh Nagar News: मई से मिनी स्टेडियम का लाभ ले सकेंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी

Mon, 02 Feb 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students will be able to take advantage of the mini stadium from May.
काशीपुर। छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के साथ खेलों में भविष्य संवारने के लिए मई तक मिनी स्टेडियम की सौगात मिलने की संभावना है। एथलेटिक्स ट्रैक और बहुउद्देशीय भवन में फॉल्स सीलिंग कार्य के बाद संस्थान को हस्तांतरित हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल, आईटी, कम्प्यूटर विज्ञान, केमिकल, केमिकल पेंट, फार्मेसी, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि ट्रेड में करीब 900 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यहां प्रत्येक वर्ष परीक्षाओं के साथ ही खेलों में भी छात्र-छात्राएं शानदार प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

संस्थान में दो बार जोनल खेल हो चुके हैं। इसका संज्ञान लेकर विभाग ने यहां मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सितंबर 2023 में करीब 3.82 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। काशीपुर के लिए 1.52 करोड़ कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को जारी कर दिए थे। जनवरी 2024 में सचिव ने निरीक्षण कर नक्शे में बदलाव के निर्देश दिए थे। इसके बाद कुछ समय तक कार्य रुका रहा। अब कार्य चल रहा है। मिनी स्टेडियम में एथलेटिक ट्रैक, बैडमिंटन, वॉलीबाल, चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद आदि खेल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जनमिनी स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में फॉल्स सीलिंग लगनी और एथलेटिक ट्रैक का कुछ होना शेष है।
-बीपी सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर


वर्जन
जनवरी 2024 में सचिव ने निरीक्षण कर नक्शे में कुछ परिवर्तन करने के निर्देश दिए थे। इसमें बदलाव कर दूसरे प्रस्ताव के लिए टेंडर निकाला गया है। मई तक निर्माण कार्य पूरा कर भवन संस्थान को हस्तांतरित करने की संभावना है।
-विकास वर्मा, जेई, पेयजल निर्माण निगम रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article