फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polytechnic second-phase admission process begins today.

Udham Singh Nagar News: पॉलीटेक्निक में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से

Mon, 06 Jul 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic second-phase admission process begins today.
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में नए सत्र के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। प्रथम चरण में 231 प्रशिक्षुओं के प्रवेश हो चुके हैं। संस्थान में 13 में 18 जुलाई तक दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आठ जून को राजकीय पॉलीटेक्निक में संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें फार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईटी, कृषि, केमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी पेंट ब्रांचों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने भागीदारी की। पंजीकृत 1036 में से 876 अभ्यर्थियों ने पी ग्रुप, ई ग्रुप, ए ग्रुप में परीक्षा दी थी। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 25 जून से दो जुलाई तक प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया चली। दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन के बाद 231 प्रशिक्षुओं के प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि 400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में इंजीनियरिंग ग्रुप में 170, फार्मेसी ग्रुप 33 और ए ग्रुप में 28 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक आवेदक आठ जुलाई तक वेबसाइट https://admissions.ubterjeep.co.in पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भर सकते हैं। 11 जुलाई को संस्थान और ब्रांच आवंटित होगी। 13 से 18 जुलाई तक संस्थान में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed