फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polytechnic gets Multipurpose hall and Pharmacy Block

Udham Singh Nagar News: पॉलिटेक्निक में बनेंगे बहुउद्देश्यीय हॉल और फार्मेसी ब्लॉक

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic gets Multipurpose hall and Pharmacy Block
12 करोड़ की लागत के दोनों प्रस्ताव नाबार्ड के तहत शासन को भेजे गए
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव

अरुण कुमार

काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। संस्थान में बहुउद्देश्यीय हॉल और फार्मेसी ब्लॉक बनने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए संस्थान ने बारह करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल, मेकेनिकल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, केमिकल, केमिकल पेंट, फार्मेसी, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि ट्रेड में करीब एक 900 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अकेले फार्मेसी ट्रेड में करीब 80 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। ब्लॉक बहुत पुराना हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इसका संज्ञान लेकर संस्थान ने नाबार्ड के तहत फार्मेसी ब्लॉक और आधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार शासन को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन



इनसेट........

यह होंगे निर्माण कार्य

काशीपुर। छह करोड़ रुपये की लागत से नए फार्मेसी ब्लॉक में कक्षाएं, लैब, शौचालय आदि कार्यों का निर्माण होना है। इसकी प्रक्रिया वर्ष 2020 से चल रही है। वहीं छह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल प्रस्तावित है। इसमें 765 छात्र-छात्राओं की क्षमता होगी। इसमें एसी, बड़ी स्क्रीन, फर्नीचर लगाया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन कार्यशाला, बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.....
मिनी स्टेडियम के लिए बजट मंजूर
काशीपुर। संस्थान में तीन करोड़ छब्बीस लाख रुपये से डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य चल रहा है। मिनी स्टेडियम के लिए बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर के बाद कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को एक करोड़ बावन लाख रुपये जारी हो चुके हैं। संवाद


इनसेट कोट......

प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव/निदेशक के अथक प्रयासों से संस्थान में फार्मेसी ब्लॉक और आधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल बनाया जाएगा। करीब बारह करोड़ रुपये की लागत के दोनों प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएंगे। - बीपी सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed