{"_id":"5a5f9e684f1c1b6e268b4f53","slug":"politics-over-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी बोस की मूर्ति को लेकर गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी बोस की मूर्ति को लेकर गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर बाइपास रोड स्थित सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद मूर्ति लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत गरमा गई है। एक ओर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बंगाली समाज के लोगों की मांग पर चौक में मूर्ति लगाने की घोषणा की है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पक्ष के लोग आपसी सहयोग से खुद मूर्ति लगाने की जिद पर अड़े हैं। दोनों पक्ष प्रशासन पर अपनी-अपनी मूर्ति लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं। सोमवार को मामले में कांग्रेस पक्ष के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। बुधवार को भाजपा से जुड़े बंगाली समाज के नेताओं ने लोगों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विधायक निधि से स्वीकृत मूर्ति को चौक पर लगाए जाने की मांग की।
नव जागृति क्लब सोसाइटी के बैनर तले बुधवार को भाजपाई और बंगाली समाज के तमाम लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम जगदीश कांडपाल को सौंप। वक्ताओं ने कहा कि छह वर्ष पूर्व काशीपुर बाइपास रोड पर सिटी क्लब के सामने तत्कालीन विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधायक निधि से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छोटी मूर्ति स्थापित कराई थी। छह माह पूर्व सोसाइटी के पदाधिकारियों ने विधायक ठुकराल से चौक पर विधायक निधि से बड़ी मूर्ति लगाने की मांग की थी। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने मूर्ति का ऑर्डर भी दे दिया। आरोप लगाया कि अब कांग्रेस के कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं और विधायक निधि से मूर्ति लगाए जाने का विरोध करते हुए चंदा कर सीमेंट की मूर्ति लगाने की बात कर रहे हैं। संगठन के लोगों ने एडीएम जगदीश कांडपाल को सौंपकर विधायक निधि से स्वीकृत मूर्ति को ही सुभाष चौक पर लगवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उत्तम दत्ता, दिलीप अधिकारी, तरुण दत्ता, किरन सरदार, सोनाइ मंडल, शिव कुमार राय, प्रसन्नजीत वैद्य, बलजीत सिंह, सुरेश विश्वास, अजीत मंडल दीपक आदि थे।
माहौल बिगड़ने की आशंका
रुद्रपुर। सुभाष चौक पर मूर्ति लगाने को लेकर हो रही सियासत से मामले में माहौल बिगड़ने की आशंका बनती जा रही है। दोनों ही पक्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस के जन्मदिन से पहले उक्त स्थान पर मूर्ति लगाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपाइयों का दावा है कि विधायक निधि से संगमरमर की मूर्ति राजस्थान से मंगाने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। जबकि, दूसरे पक्ष का दावा है कि मूर्ति का निर्माण जनसहयोग से लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल प्रशासन इस मामले में अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। दोनों पक्ष प्रशासन से अपनी मूर्ति लगवाने की मांग कर रहे हैं।