फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

बूथ और शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत करेंगे : जिंदल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Political news.
गदरपुर में काशीपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गुंजन सुखीजा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
सितारगंज। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्रों पर संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

कमल जिंदल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक और तेजी से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। कमल जिंदल पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवचरन जिंदल के बेटे हैं और वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व सितारगंज व खटीमा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योंगेंद्र रावत, महेश मित्तल, राकेश त्यागी, सतीश उपाध्याय, सुरेश जैन, चमन लाल शर्मा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन के काशीपुर जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई
गदरपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा को संगठनात्मक जिले काशीपुर का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। सोमवार को नगर अध्यक्ष पारस धवन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर युवा महामंत्री रवि सचदेवा, कोषाध्यक्ष चिराग मुरादिया, आशीष अनेजा, कपिल अरोरा आदि थे। भगवती इंडस्ट्री में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, हरबंस लाल छाबड़ा, अनिल जेटली, गुलशन शर्मा, नरेश हुड़िया, सुरेश खुराना, जावेद अली, संजय डाबर, इब्ने अली, सतनाम सिंह आदि थे। नामित सभासद सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर भी गुंजन सुखीजा का स्वागत किया गया। वहां राजेश गुंबर मिन्नी, परवीन कालड़ा, लवली हुड़िया, अभिषेक गुंबर, रोहित कुमार सुदामा, डॉ. सोनू विश्वास आदि थे। संवाद

सितारगंज में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत करते भाजपाई।  संवाद

सितारगंज में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत करते भाजपाई। संवाद- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed