{"_id":"6314fb5725b715270030ea7c","slug":"political-news-sitarganj-news-hld47466111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी कला स्वरोजगार का बेहतर जरिया : सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी कला स्वरोजगार का बेहतर जरिया : सौरभ
विज्ञापन
सितारगंज के भिटौरा नकुलिया गांव में थारु समाज की महिलाओं के एक माह के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एडिमेंटर रूलर एंड ट्राइबल डेवलेपमेंट फाउंडेशन की ओर से लाइलीहुड सपोर्ट प्रोग्राम के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए एक माह का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व उनकी पत्नी सुमेधा बहुगुणा ने ग्राम भिटौरा नकुलिया और चिंतीमजरा में पुरानी कला को आगे बढ़ाने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण ले रहीं 40 महिलाओं से संवाद कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
भिटैारा नकुलिया में अमरवती के घर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पुरानी कला के हुनर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की चेन बनाने की योजना प्रशंसनीय है। इससे पुरानी कला को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के लिए यह आजीविका का बेहतर जरिया होने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा। कैबिनेट मंत्री ने हरसंभव सहयोग देकर विधानसभा के हरेक गांव में योजना को आगे बढ़ाने की बात कही।
सुमेधा बहुगुणा ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को विश्व बाजार मिलने से स्वरोजगार के प्रति महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। आधुनिक डिजाइनों से हस्तनिर्मित मूंज घास की वस्तुओं का विश्व के 32 देशों में निर्यात होना गौरव की बात है। वहां कार्यक्रम के आयोजक तरुण पंत, मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, महिला आयोग की पूर्व सदस्य जया जोशी, उदय राणा, निफ्ट डिजायनर रियाज आदि थे।