{"_id":"635ac565b9fde00fcb3cf1a4","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4801612170","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चों को 14 साल की उम्र से पहले धार्मिक शिक्षा देना मानवाधिकार का उल्लंघन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चों को 14 साल की उम्र से पहले धार्मिक शिक्षा देना मानवाधिकार का उल्लंघन’
विज्ञापन
रुद्रपुर ओमैक्स कॉलोनी में बाएं से क्रमश एडवोकेट शुभाष छाबड़ा, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व ?
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बच्चों को 14 साल की उम्र से पहले धार्मिक शिक्षा देना मानवाधिकार का उल्लंघन है। यह इसलिए क्योंकि 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा देना शिक्षा का अधिकार (आरटीई) और मानवाधिकार के दायरे में आता है। शिक्षा के अधिकार को भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार में भी जोड़ा गया है।
बरेली के बहेड़ी के पास उतरेसिया गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरटीआई लागू होने पर भी मदरसों में शिक्षा देने के सवाल पर यह बात कही। हालांकि ऐसे मदरसों पर कार्रवाई के बारे में पूछे गए सवाल को वह टाल गए। राज्यपाल बृहस्पतिवार को ओमैक्स कॉलोनी में अधिवक्ता सुभाष छाबड़ा के आवास पर पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी रूप से काम कर रहे हैं। 10 साल में देश में प्राइमरी शिक्षा और मजबूत होगी। केरल में हाल ही में नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा मांगने के मामले में अपने कदम को उन्होंने सही बताया। उन्होंने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति गलत हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाकर अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
केरल में काम करने से संतुष्टि मिलती है
राज्यपाल ने कहा कि केरल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है। केरल के लोगों में राष्ट्र की भावना मजबूती से भरी है। उनके ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि यूपी का आदमी केरल की संस्कृति व शिक्षा की समझ नहीं रखता है, यह सही नहीं है, उन्हें वहां काम करने से संतुष्टि मिलती है।
ये रहे मौजूद
किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, लोकतंत्र सेनानी कस्तूरीलाल तागरा, डॉ. एमके तिवारी, अरुण बघेल, विकास गगनेजा, अभिनव छाबड़ा, पीयूष, राजकुमार, एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, अभिषेक तिवारी आदि।
सुभाष छाबड़ा से पुरानी दोस्ती
रुद्रपुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आपातकाल के समय में 18 महीने जेल में बिताए थे। अधिवक्ता सुभाष छाबड़ा ने बताया कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी डेढ़ साल तक लखनऊ की मॉडल जेल में उनके साथ रहे। छात्र राजनीति के समय भी दोनों की दोस्ती रही।
तराई का वातावरण सुंदर और स्वच्छ : आरिफ
सितारगंज। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि तराई क्षेत्र कृषि प्रधान है। हरियालीयुक्त तराई की वजह से यहां का वातावरण भी सुंदर व स्वच्छ है। उन्होंने केरल में खाई जाने वाली किनुआ की सब्जी को स्वास्थ्यवर्धक बताते हुए कहा कि यहां के लोगों को भी अपने भोजन में किनुआ को शामिल करना चाहिए।
आरिफ मोहम्मद खान बरा गांव स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गंगवार की बेटी कीर्तिका गंगवार का हाल जाना और आयुर्वेदिक पद्धति के जरिये इलाज कराने का भरोसा दिया। उन्होंने सिख समाज के बेहतर कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि केरल में गुरुद्वारे की स्थापना के लिए वहां के मुख्य सचिव को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, उनके पति सुरेश गंगवार, पूर्व जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने स्वागत किया। वहां बहेड़ी यूपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह, सलाउर खान, लवजीत सिंह, शब्बू मलिक, हसनैन मलिक, हरदीप सिंह, विपिन गंगवार, नेमचंद राठौर, सुरेंद्र गंगवार आदि मौजूद थे। संवाद