फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

प्रदेश में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Political news
रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। संवाद - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सरकार दुग्ध उत्पादकों का हरसंभव सहयोग कर रही है। दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से राज्य के 600 दुग्ध उत्पादकों के खातों में धनराशि भेजी। उन्होंने राज्य के सर्वश्रेष्ठ 26 दुग्ध उत्पादकों के चेक वितरित करने के साथ ही तिरंगा भेंटकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर के जवाहर नवोदय स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में आजादी के बाद श्वेत क्रांति का शानदार इतिहास रहा है। भारत विश्व के सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है। उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उत्तराखंड के 13 जिलों की 4350 दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 1,93,709 लीटर दूध की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की कमी के कारण किसानों को काफी दिक्कतें होती हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक है। इसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी की मजबूती के लिए कृषि, उद्यान व सिंचाई विभाग की योजनाओं को एक साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। यदि सिंचाई विभाग अपनी कोई योजना तैयार करेगा तो इस संबंध में कृषि विभाग से अनुमति ली जाएगी। इससे कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में इस मुद्दे को रखेंगे और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अधिक बजट की मांग करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सचिव दुग्ध बीवीआरसी पुरुषोत्तम, संजय डिमरी, नितिन भदौरिया, मुकेश बोरा, डॉ. पीसी नागपाल, सुरेश परिहार, राम पांडेय आदि थे।
इन 26 दुग्ध उत्पादकों को किया गया सम्मानित
ऊधमसिंह नगर से गुरु उपदेश देव व हरपाल कौर, नैनीताल जिले से गंगा देवी व दीपा देवी, चंपावत से गीता देवी व रघुवर मुरारी, देहरादून से अमित कुमार व मनोरमा बोहरा, अल्मोड़ा से मीरा देवी व हेमा देवी, बागेश्वर से दीपा देवी व विमला देवी, चमोली रीता देवी व काशमीरा देेवी, टिहरी से सरोजनी देवी व श्वेता देवी, पिथौरागढ़ से प्रिया मेहता व ममता देवी, हरिद्वार से मनविंदर कौर व हरजीत कौर, उत्तरकाशी से जयेंद्र सिंह व पुष्पा देवी, पौड़ी से प्रभा देवी व सुभाष सिंह और रुद्रप्रयाग से अमिता देवी व मीना देवी।
विश्व के कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन का 40 प्रतिशत भारत में
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। विश्व में होने वाले कुल डिजिटल लेनदेन का 40 प्रतिशत भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एक लाख 13 हजार दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 22 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जानी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि काशीपुर से दिल्ली के लिए फोरलेन हाइवे को भारत सरकार मंजूर कर चुकी है। संवाद
भोजन को लेकर मारामारी
रुद्रपुर। कार्यक्रम में पहुंचे दुग्ध उत्पादकों के लिए जवाहर नवादेय स्कूल परिसर में दोपहर के समय भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भोजन के लिए लोग पहुंचे तो थोड़ी ही देर मेें प्लेटें खत्म हो गईं। इसके बाद भोजन के साथ प्लेटों के लिए मारामारी की स्थिति रही। इस कारण कई दुग्ध उत्पादक बगैर भोजन किए ही लौट गए। संवाद
डेढ़ साल बाद प्रोत्साहन राशि मिली तो खिले दुग्ध उत्पादकों के चेहरे
दुग्ध उत्पादकों की मांग, सरकार चार से छह रुपये करे प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। डेयरी विकास विभाग की ओर से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना में राज्य के सर्वश्रेष्ठ 26 दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि डेढ़ साल बाद मिली राशि से उन्हें काफी राहत पहुंची है। कहा कि सरकार की ओर से चार रुपये को बढ़ाकर छह रुपये प्रोत्साहन राशि करनी चाहिए। संवाद
कोट
नैनीताल दुग्ध समिति को 45,688 क्विंटल दूध उपलब्ध कराया गया। इसमें बोनस स्वरूप 1,73,180 रुपये का मुख्यमंत्री की ओर से चेक दिया गया है। डेढ़ साल बाद प्रोत्साहन राशि मिलने से काफी खुशी हुई है। - गंगा देवी, नैनीताल।
गर्व की बात है कि सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों में मेरा नाम चुना गया है। दुग्ध समिति को 46,336 क्विंटल दूध उपलब्ध कराया गया है। इसमें से एक लाख 1,85,344 रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक मिला है। - गुरु उपदेश देव, यूएस नगर।
सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों में से टॉप-3 में नाम आने पर काफी खुशी हो रही है। 28,049 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने से काफी अच्छा लगा। पूरे चंपावत में सबसे अधिक सात हजार 12 क्विंटल दूध मैंने दुग्ध समिति को दिया था। - गीता देवी, चंपावत।
दुग्ध समिति को चार हजार 63 क्विंटल दूध देने पर 16,046 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि चार रुपये प्रति लीटर के स्थान पर छह रुपये मिले तो दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। - भान सिंह, बागेश्वर।

वर्ग एक ख की भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मांग
सितारगंज। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने अपने पति भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से सीएम व कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से वर्ग एक ख की जमीन पर मालिकाना हक दिया गया था लेकिन समय अवधि न रहने के कारण यहां के कई किसान मालिकाना हक मिलने से वंचित रह गए। ऐसे किसानों को भी वर्ग एक ख की भूमि पर मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए समय रहते पत्थर की पिचिंग कराने की मांग की। इसके अलावा जनजाति के बच्चों के लिए स्टेडियम बनवाने की मांगी की। ब्लॉक प्रमुख ने सितारगंज चीनी मिल को अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से चालू कराने की मांग भी रखी। उन्होंने गन्ना किसानों को बकाया भुगतान देने पर सरकार का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed