{"_id":"61f8353e264a51171a20d350","slug":"political-news-rudrapur-news-hld45243428","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठुकराल व तिवारी ने बढ़ाई भाजपा की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठुकराल व तिवारी ने बढ़ाई भाजपा की धड़कन
विज्ञापन
रुद्रपुर में स्थित भाजपा कार्यालय में मौजूद अजय भट्ट।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर से मैदान में उतरे विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा के निर्दलीय प्रत्याशी अजय तिवारी ने भाजपा की धड़कनें बढ़ा दी हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन दोनों प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे, जिसकी समय सीमा भी खत्म हो गई है। वहीं जिले में पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को विश्वास है कि रूठे लोगों को मना लिया जाएगा।
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट सोमवार की शाम रुद्रपुर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक राजकुमार ठुकराल पर चर्चा हुई। विधायक ठुकराल को पार्टी में वापस मिलाने के लिए भाजपा की ओर से कोशिशें जारी हैं जिसमें शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कई अन्य नेता पहले ही प्रयास कर चुके हैं।
रक्षा राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट को भी मनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में भट्ट ने बताया कि रूठे हुए कार्यकर्ताओं को शीघ्र मना लिया जाएगा। इस दौरान अजय भट्ट ने दूसरे दलों से आए लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि रूठे कार्यकताओं को मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। भाजपा आंतरिक लोकतंत्र वाली पार्टी है। इसमें अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है, जो लोग अनुशासनहीनता करेंगे उस पर पार्टी हाईकमान फैसला करेगा।