{"_id":"61bb94808d0af574bb4ee4f4","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4478568105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में नकदी व शराब बांटी तो नेता जी की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में नकदी व शराब बांटी तो नेता जी की खैर नहीं
विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान निगरानी दल निर्धारित चेक पोस्ट पर तैनात रहेंगे, जो बड़ी मात्रा में नकदी, शराब आदि की जांच करेंगे। कोई भी उम्मीदवार निर्धारित राशि से अधिक खर्च नहीं करे, इस पर नजर रखी जाएगी। साथ नकदी या शराब बांटी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
डीएम बृहस्पतिवार को व्यय लेखा अनुवीक्षण की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों को अवैध मौद्रिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम और सर्विलांस टीम को प्रशिक्षण दिया गया।
दल अपने क्षेत्र में रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, आग्नेयास्त्र, असामाजिक तत्वों इत्यादि पर नजर रखेंगे तथा जांच की संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो बनाएंगे। कोई भी उम्मीदवार निर्धारित राशि से अधिक खर्च नहीं करे, इस पर नजर रखना है। एफएसटी और एसएसटी द्वारा नियमित वाहन चेकिंग किया जाएगा, ताकि अवैध धन, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक से दूसरी जगह तक नहीं जा सके। किसी भी प्रकार का अवैध राशि, शराब, हथियार आदि बरामद होने पर तुरंत इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारी को देंगे। अनावश्यक किसी नागरिक को परेशान नहीं किया जाए।