फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

Udham Singh Nagar News: बार-बेंच के बीच बेहतर हो सामंजस्य बनाएं ः खिमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Political news.
खटीमा में नवनिर्वाचित अधिवक्ता एसोसिएशन पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज प्रेम सिंह खिमाल। स? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने शपथ दिलाई। उन्होंने बार और बैंच में सामंजस्य बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला जज ने एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, सचिव छत्तर सिंह सैल्ला, उपाध्यक्ष प्रियंक पाठक, महिला उपाध्यक्ष स्नेहा प्रभा, उप सचिव जगदीश सिंह दिगारी, कोषाध्यक्ष नईम रिजवी, पुस्तकालयाध्यक्ष सुनीता भट्ट, लेखा परीक्षक मनोज शर्मा और सदस्य अनिकेत पंत, भगवंत सिंह, राजेश सिंह राणा, निधि गुप्ता, रमनदीप सिंह सेठी, लाल सिंह को शपथ दिलाई। इससे पूर्व शिक्षा भारती आदर्श विद्यालय के बच्चों ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला जज खिमाल ने कहा कि बार व बैंच में सामंजस्य बेहतर होना चाहिए। सही सामंजस्य से वादों का निस्तारण होगा। कहा कि अधिवक्ताओं के लिए ऐसा फंड जरूर हो जिससे परेशानी में उनकी मदद हो सके। अपर जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि आपस में मिलकर कोर्ट की गरिमा बनाकर बार की भी गरिमा बढ़ाए। सीजेएम मो. यूसुफ ने कहा कि जूनियर वकीलों को बार प्रशिक्षण दें जिससे अधिवक्ता अपने वादकारी की उचित पैरवी कर सकेंगे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पुरानी कार्यकारिणी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सचिव साबिर अली और मुख्य चुनाव अधिकारी रामबचन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी दुर्गा शर्मा, उत्तराखंड बार काउंसिल के सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, जिला बार अध्यक्ष दिवाकर पांडे, नगर पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, केडी भट्ट, एचएस कलसी, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, अकील अहमद, मनोज तिवारी, इकबाल अहमद, राम सिंह, एनएस मेहता, हरीश ढौडियाल, भाष्कर जोशी, कवींद्र कफलिया, मोहसिन बेग, मनोहर विश्वकर्मा, नरेश पांडे, जमील अहमद, सलीम सिद्दीकी, राकेश बिष्ट, अमित अग्रवाल, चंचल सिंह, दीपा बोरा, ब्रजेश शर्मा, विनोद गहतोड़ी, संजय खोलिया, इलियास सिद्दीकी, महेश जोशी, एचएस कुंवर, शहाना बेगम, पूनम राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed