{"_id":"636a9b9d719399674e5cce2c","slug":"political-news-kashipur-news-hld4813662143","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को अपने तरीके से चुनाव लड़ाएगी : मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को अपने तरीके से चुनाव लड़ाएगी : मसूद
विज्ञापन
काशीपुर लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते बसपा प्रदेश प्रभारी व अन्य पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुमाऊं दौरे पर पहुंचे बसपा के प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि निकाय चुनाव को बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशियों को अपने तरीके से चुनाव लड़ाएगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को लोनिवि अतिथि गृह पहुंचे बसपा प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजपाल, नरेश गौतम, गयाचरण दिनकर, महासचिव एमएस धोनी, प्रदेश सचिव राजेश गौतम के बसपा पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मसूद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को अपने तरीके से चुनाव लड़ाएगी। युवा बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने का काम पदाधिकारी की ओर से किया जा रहा है। हर विधानसभा में डोर टू डोर मीटिंग कर युवाओं को पार्टी में जोड़कर बसपा सदस्यता अभियान चला रही है। आज उत्तराखंड को बने 22 साल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश का युवा बेरोजगार घूम रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सलीम अंसारी ढाई सौ लोगों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर हरीश सुनौली, शिव गणेश, लोकसभा प्रभारी सतपाल सिंह बल, विनोद गौतम, अख्तर, जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम आदि मौजूद रहे।