फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

जांच में अपात्र घोषित लोगों की दोबारा जांच का प्रस्ताव पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Political news.
नगर पंचायत के सभासदों एवं नगर पंचायत वासियों के साथ नगर पंचायत बोर्ड का पारित प्रस्ताव दिखाती नग? - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा बोर्ड ने एसडीएम की ओर से कराई गई जांच में अपात्र घोषित कर दिए गए लाभार्थियों की पात्रता की एक बार फिर से जांच कराने का प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरमैन गायत्री देवी ने बताया कि महुआडाबरा नगर पंचायत में मकान गिरने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर पंचायत निवासी प्रेम राज सिंह का आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुआ था। एसडीएम की ओर से कराई गई जांच में उसे अपात्र घोषित कर दिया गया था। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

प्रेम राज सिंह पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण टूटे-फूटे मकान में रह रहा था। विषम परिस्थितियों में उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ था। रविवार को मकान की छत का कुछ भाग और दीवार गिर गई। उसकी 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र व्यक्तियों की पूर्व में एसडीएम द्वारा जांच कराई गई थी। जांच में 151 व्यक्तियों को अपात्र घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी 151 नगर पंचायतवासी टूटे-फूटे आवासों में रहने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत बोर्ड ने पुन: जांच कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed