फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

राजनीतिक गंदगी को इस बार झाड़ू से साफ कर देना: राखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Political news.
काशीपुर: जनसभा को संबोधित करतीं राखी बिड़ला। संवाद - फोटो : KASHIPUR
दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने कहा कि चुनाव में राजनीतिक दल धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगते हैं जबकि आम आदमी पार्टी शिक्षा, रोजगार और बदलाव के नाम पर वोट मांगती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार राजनीतिक गंदगी को आम आदमी पार्टी की झाड़ू से साफ कर देना।
विज्ञापन

बुधवार को खड़कपुर देवीपुरा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली की चुनावी सभा को राखी बिड़ला ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने आप में शामिल हुए पार्षद दीप चंद्र जोशी का स्वागत किया। दीपक बाली ने टोपी पहनाकर दीप जोशी को पार्टी में शामिल किया। राखी बिड़ला ने कहा कि देवभूमि प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है, लेकिन यहां के संघर्षशील युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सरकार बनने पर जनता को मुफ्त बिजली, शिक्षा, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देगी। इसी तरह बोरोजगारी भत्ता देने की गारंटी देती है। भाजपा ने जातिवाद के नाम पर युवाओं को गुमराह किया तो कांग्रेस ने दशकों तक युवाओं को शिक्षा व रोजगार से वंचित रखा है। राखी बिड़ला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संघर्ष की भूमि रही है। अब समय आ गया जब जनता भ्रष्टाचार, भाई-भतीजे वाद, जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में आम आदमी का साथ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा मुकाबला राजकुमार और धन्नासेठ उद्योगपति से: बाली
दीपक बाली ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने दबे-कुचले मजलूमों को रास्ता दिखाया, इसलिए समाज का शिक्षित होना जरूरी है। अगर जनता ने सेवा का अवसर दिया तो एक साल में क्षेत्र के सभी जीर्णशीर्ण स्कूलों का पुर्ननिर्माण करवाया जाएगा। बाली ने कहा कि उनका मुकाबला राजकुमार और धन्नासेठ उद्योगपति पुत्र से है। लोग किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना भविष्य खराब न करें।
बाली ने कहा कि कोरोनाकाल में जब विरोधी घरों में दुबके थे उस दौर में उन्होंने सरकारी अस्पताल की कोविड वार्ड की व्यवस्थाएं अपने हाथ में ली थीं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बाहर निकलकर लोगों की जान बचाने में मदद की थी। सभा का संचालन मनोज कौशिक ने किया। सभा में उर्वशी बाली, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, चंद्र भूषण शर्मा, सर्वेश बाली, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

जनसंपर्क कर मांगा पांच साल की सेवा का मौका
काशीपुर। आम आदमी पार्टी का घर-घर जनसंपर्क अभियान जारी है। बाली ने बुधवार को जनसंपर्क के दौरान लोगों से विकास का वादा कर सेवा के लिए पांच साल का अवसर मांगा। बाली ने कहा तुम मुझे वोट दो मैं विकास करूंगा। कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को ईवीएम में झाड़ू का बजट दबाने की अपील की। विश्वास कुमार, प्रमोद, महेश कुमार, हिमांशु यादव, मयंक शर्मा, प्रदीप आदि आप की सदस्यता ली। यहां जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed