{"_id":"61ad178c1016f113e61653e7","slug":"political-news-kashipur-news-hld4467289154","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे की निंदा की
विज्ञापन
जसपुर में श्री गुरूद्वारा साहिब प्रांगण में बैठक करते किसान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के किसानों ने बैठक कर पूर्व कैबिनेट मंत्री की ओर से किसानों के खिलाफ लिखवाए मुकदमे की निंदा की और मुकदमा वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो किसान जिले में कड़ा आंदोलन करेंगे।
रविवार को श्री गुरुद्वारा साहिब प्रांगण में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि बाजपुर में किसान शांतिपूर्वक पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का विरोध कर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी ओर से शनिवार को निर्दोष किसानों के खिलाफ षड्यंत्र करके फर्जी मुकदमा लिखवाया गया जिसकी क्षेत्र के किसान निंदा करते हैं। उन्होंने किसानों के खिलाफ लिखवाए मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
चेतावनी दी कि यदि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो जिले के किसान पूरे जिले में पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रेम सहोता, सुरजीत ढिल्लो, सुखबीर सिंह भुल्लर, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह भुल्लर, बलजीत सिंह ठक्कर, सोनी देसी, सुख दीप सिंह सहोता, गजेंद्र सिंह बल आदि थे। संवाद