{"_id":"68584b694012488b390aa944","slug":"political-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126277-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए उन्हें प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जाना है। इसमें विधानसभा के पर्यवेक्षक प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विजय मुड्डी, काशीपुर पुष्कर जैन, बाजपुर संदीप सहगल, गदरपुर गुरदीप सिंह, रुद्रपुर ममता हलदार, किच्छा नवतेज पाल सिंह, सितारगंज गणेश उपाध्याय, नानकमत्ता राजेंद्र शर्मा और खटीमा विधानसभा क्षेत्र के लिए मीना शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। संवाद
जिला पंचायत की पांच सीटों के लिए कांग्रेस से 12 की दावेदारी
बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। सत्ता और विपक्ष पार्टी प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटों के लिए कांग्रेस में 12 संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से अभी नाम उजागर नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कार्यालय में बाजपुर ब्लाॅक की पांच जिला पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। इसमें रतनपुरा सीट से फुरमान, खैरूलनिशा, इसरत जहां, परमजीत हांडा, बाजपुर गांव सीट से कदीर अहमद, कविता डोगरा, निशा, हरसान सीट से डीके जोशी, टांडा आजम सीट से हरप्रीत सिंह निज्जर, भीकमपुरी सीट से सीमा कौर, कविता देवी, रेखा देवी ने दावेदारी पेश की है। वहां कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, पूरन बिष्ट, नितिन बिष्ट, रजनीत सोनू, श्रीनिवास गर्ग आदि थे।