{"_id":"5fa454218ebc3e9bb925a305","slug":"political-khatima-news-hld4031320182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद ने आत्मदाह का प्रयास किया,आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद ने आत्मदाह का प्रयास किया,आश्वासन पर माने
विज्ञापन
खटीमा में पालिका कार्यालय के बाहर ईओ से होती तीखी नोकझोंक।
- फोटो : KHATIMA
पालिका के वार्ड-15 के सभासद असलम अंसारी पूर्व घोषणा के अनुसार निर्धारित समय पर अन्य सभासदों एवं कुछ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। ईओ की गैरमौजूदगी में पालिका कार्यालय पर धरना दिया। ईओ धर्मानंद शर्मा के पहुंचने पर वहां मौजूद लोग भड़क उठे। उन्होंने ईओ पर समस्या हल करने के बजाय पुलिसिया कार्रवाई पर आक्रोश जताया। बाद में सभासद एवं ईओ का दो पक्षीय लिखित समझौता हुआ कि सभासद की मांग के अनुसार जनहित में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। समझौते की कापी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच सभासद पेट्रोल लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। यहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर उनसे पेट्रोल की बोतल छीन ली। इस बीच कुछ लोगों ने सीढ़ी चढ़कर कार्यालय जा रहे ईओ का पीछा किया और सीढ़ियों पर भी पेट्रोल डाल दिया। इस बीच चौकी प्रभारी होशियार सिंह टीम के साथ पहुंचे और स्थिति सामान्य बनाई। इससे पहले, ईओ ने बाजार चौकी प्रभारी को पत्र भेज कर कार्यालय के समक्ष धरने की बात और एक सभासद के आत्मदाह की जानकारी दी थी। ईओ ने अपने पत्र में अतिक्रमण हटाने जाने के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका भी जताई थी।
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने काटा हंगामा
खटीमा। हंगामे के बीच उत्तराखंड सफाई कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने सभासदों एवं पालिकाध्यक्ष पर सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारी पांच माह से वेतन से वंचित चल रहे हैं। आर्थिक तंगी के बीच कर्मचारी अतिक्रमण हटाने एवं नगर की सफाई में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर हुआ समझौता
खटीमा। नगरपालिका कार्यालय के बाहर लगभग दो घंटे चले धरने के बाद सभासदों एवं अन्य नागरिकों की ईओ धर्मानंद शर्मा के साथ बैठक हुई। सहमति बनी कि अतिक्रमण हटाने का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। नगर पालिका ने अब दो-चार कर्मचारी ही अभियान में प्रतिभाग करेंगे और शेष सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था पर ध्यान देंगे। इसके साथ ही ईओ ने सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायकों को सफाई के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। संवाद

खटीमा में पालिका कार्यालय के बाहर पेट्रोल की बोतल को लेकर होती छीना झपटी।- फोटो : KHATIMA