फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

बार एसो. के अध्यक्ष समेत कई ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Political
काशीपुर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार इंदर सिंह समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनका स्वागत कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष टांडा उज्जैन स्थित बाबा गार्डन पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को निराशा हाथ लगी है। सत्ता में होने के कारण भाजपा के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। पार्टी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ें और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सांसद स्व. एससी गुड़िया के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों की कुशलक्षेम भी जानी। वहां विमला गुडिय़ा, डा. दीपिका गुडिय़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, विनोद वात्सल्य, सुशील मेहरोत्रा, उमेश जोशी, प्रीत बम, सुरेश शर्मा, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, इंदर सेठी, सचिन नाडिग, अब्दुल सलीम एड, अर्पित मेहरोत्रा, सादिक हुसैन, फिरोज हुसैन, महेंद्र लोहिया, त्रिलोक अधिकारी, अलका पाल, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed