फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activity

तराई को बसाने में रहा पंत का महान योगदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Political activity
किच्छा की पंत मार्केट में गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : KITCHHA
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरू, विधायक राजकुमार ठुकराल और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम और विधायक ने कहा कि तराई को बसाने में उनका महान योगदान रहा है।
विज्ञापन

वहां एडीएम जयभारत सिंह, ललित नारायण मिश्र, ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल थे। इधर नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह, एमएनए विशाल मिश्रा सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने पंत जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहां वित्त अधिकारी बची राम आर्य, सहायक नगर आयुक्त सरताज सिंह मनहास, प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेंद्र पाल, लता आर्या, उदयवीर सिंह, बीसी रिखाड़ी, कपूर सिंह, संजय मनराल आदि थे।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ आशीष भटगांई ने पंत जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इधर हीरावती माधवानंद जोशी सरस्वती सीनियर सेकेंडरी शांतिपुरी नंबर दो में पंत जयंती सादगी से मनाई गई। वहां पर स्कूल के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य सतीश चंद दुर्गापाल, मनोज खोलिया, प्रमोद जोशी, आशा जोशी, आकृति पांडे, सूर्य प्रताप आदि थे। दिनेशपुर में नगर पंचायत परिसर में पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन ईओ संजय कुमार ने किया। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर में विवि परिसर में पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विवि के नाहेप परिसर में कुलपति डॉ. तेज प्रताप सहित सभी अधिष्ठाताओं, निदेशकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, एमसी पांडे, जीवन सिंह नेगी, नरेंद्र जोशी आदि थे। (संवाद)
जीबी पंत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
खटीमा/सितारगंज। पंत की जयंती राणा प्रताप इंटर कॉलेज में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, एसडीएम निर्मला बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक हरीश चंद्र जोशी, तहसीलदार यूसुफ अली ने किया। नर सिंह कुंवर, रेनू उपाध्याय, ललित जोशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैलेष मटियानी पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र रौतेला, बीएस मेहता, सामाजिक कार्य के लिए गौरीशंकर अग्रवाल को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक कार्य के लिए एसडीएम को पिछौड़ा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां डॉ. सुनीता रतूड़ी, प्रकाश तिवारी, उमेद सिंह रौतेला, हरीश शर्मा, रामरतन यादव, उमेश भट्ट, जगदीश पांडेय, राम दत्त जोशी आदि थे।
इधर नेशनल पब्लिक स्कूल झनकट में बच्चों ने सुलेख एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रेरणा राणा प्रथम, महिमा हसन द्वितीय एवं खुशाल गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह करायत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इधर पालिका में पंत को श्रद्धांजलि की गई। वहीं, सितारगंज में पालिका कार्यालय में पालिका बोर्ड ने पंत जयंती समारोह का आयोजन किया। वहां पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, ईओ प्रियंका आर्या, व्यापार मंडल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, सभासद नूर बेग, पंकज रावत, जहूर इस्लाम, रहमत हुसैन, सचिन गंगवार, राधेश्याम सागर आदि थे। वहीं, भाजपा की ओर से हुए कार्यक्रम में कमल जिंदल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, सुराज खां गुड्डू, मोहित जिंदल आदि थे। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम तुषार सैनी, तहसील में तहसीलदार परमेश्वरी लाल ने पंत को श्रद्धांजलि दी। (संवाद)

किच्छा में लगेगी पंत की 100 फुट की प्रतिमा
किच्छा। प्राग फार्म में पंत की 100 फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा और पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक राजेश शुक्ला ने किया। वहां पर अशोक रघुवंशी, स्वतंत्र राय, शीशपाल राणा, विनोद पंत, प्रताप सिंह धानक, मदन नेगी, शुभाशीष बिष्ट, भुवन जोशी आदि थे। इधर पंत मार्केट में पंत के चित्र पर चंद्रशेखर पंत ने माल्यार्पण किया। संचालन मोहन सिंह ऐरी ने किया। वहां हरीश पंत, भूपराम, लीलाधर जोशी, सुरेश चावला, रिजवान, भूपाल सिंह, गोपेश पंत, गगन पंत, ललित मोहन जोशी, कैलाश कांडपाल, कैलाश पाठक आदि थे। इधर कांग्रेस कार्यालय में पंत को कांग्रेसियों ने याद किया। वहां पुष्कर राज जैन, राजेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी आदि थे। (संवाद)

गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा का शिलान्यास करते विधायक राजेश शुक्ला

गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा का शिलान्यास करते विधायक राजेश शुक्ला- फोटो : KITCHHA

खटीमा में पं. जीबी पंत की जयंती पर शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेंद्र रौतेला को सम्मा?

खटीमा में पं. जीबी पंत की जयंती पर शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेंद्र रौतेला को सम्मा?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में राणा प्रताप राइंका में जीबी पंत की जयंती पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नानकमत?

खटीमा में राणा प्रताप राइंका में जीबी पंत की जयंती पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नानकमत?- फोटो : KHATIMA

सितारगंज में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि देते पालिका बोर्ड के सदस्य।

सितारगंज में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि देते पालिका बोर्ड के सदस्य।- फोटो : SITARGANJ

पंतनगर में पंतजी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते कुलपति व अन्य।

पंतनगर में पंतजी की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते कुलपति व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

शांतिपुरी में पंतजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्कूल उपाध्यक्ष व प्रधानाचार्य।

शांतिपुरी में पंतजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्कूल उपाध्यक्ष व प्रधानाचार्य।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं डीएम विधायक व अन्य।

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पंत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं डीएम विधायक व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed