फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activity.

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर ठेकेदारों से कार्य कराए जाने से भड़के ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Political activity.
खटीमा में बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी से मिलते ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य। - फोटो : KHATIMA
ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर ठेकेदारों की ओर से कराए जा रहे मनरेगा के कार्यों से खफा ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ के समक्ष जमकर हंगामा काटा। कहा कि मिट्टी का कार्य छोड़कर मनरेगा के मानकों को अनदेखा कर पक्के कार्य ठेकेदार की ओर से कराए जा रहे हैं। बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी ने संबंधित अवर अभियंता को बुलाकर इस तरह के कार्यों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप ब्लॉक प्रमुख प्रवीण बिष्ट पिंटू की देखरेख में बीडीओ से मिले ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों नेे कहा कि उन्हें जनता की ओर से चुना गया है लेकिन ग्राम सभा के कार्यों को मनरेगा के मानकों को ताक पर रखकर ठेकेदारों की ओर से कराया जा रहा है। ठेकेदारों की ओर से रतनपुर में 26 लाख, श्रीपुर विचवा में 28 लाख, वनकटिया में 19 लाख, बिगराबाग में 15 लाख रुपये के कार्य बिना ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य को विश्वास में लिए जानवरों की खुर्ली, पशुशेड बनाए गए हैं। बीडीओ ने संबंधित जेई को काम पर रोक लगाने और 15 लाख से अधिक के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बीडीओ ने चार सदस्यीय कमेटी को मामले की जांच के निर्देश जारी किए है। वहां अनीता देवी, रोशन सिंह, मुुकेश सिंह, कैलाश चंद, माधव चंद, सुरेंद्र प्रसाद, ललिता राणा, हीरा सिंह जेठी, अशोक कुमार, महेंद्र चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed