{"_id":"60f32d008ebc3e6d342ee5b6","slug":"political-activities-rudrapur-news-hld431452844","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जिला कार्यसमिति में विधानसभा चुनाव में जिले की सभी नौ सीटों पर जीत को लेकर हुई चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया गया।
शनिवार को जिला कार्यालय में हुई कार्यसमिति का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने किया। इस मौके पर यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है। पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा सीएम देकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने जनता की उम्मीदों के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारने का अभियान तेज कर दिया है।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल पर सेवा के कार्यों से मिसाल पेश की है। इसका लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी का सीएम बनना यह प्रमाणित करता है कि भाजपा एक साधारण से व्यक्ति को भी राजनीति के शिखर तक पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन आज पूरे देश में मजबूत होता जा रहा है। बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल, सौरभ बहुगुणा, राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, मेयर रामपाल सिंह, उषा चौधरी, वन विभाग निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता सहित आदि थे।
कार्यकर्ता की सुनवाई न करने वाले अधिकारी जिले में नहीं रहेंगे
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। कहा कि जनता की शिकायतें न सुनने को लेकर अधिकारियों की शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारी यदि कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेंगे तो ऐसे अधिकारी किसी कीमत पर जनपद में नहीं रह सकेंगे। मुख्यमंत्री बनने पर धामी ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को संदेश भी दिया है। इसके बाद भी कोई अधिकारी लापरवाही करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। (संवाद)