फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Politicaian joined AAP

परिवर्तन यात्रा में उपेक्षा से आहत कांग्रेस नेता आप में शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Politicaian joined AAP
दिल्ली में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मिलते नंदलाल। - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से जनता के दिलों में कितना परिर्वतन किया, यह अलग बात है, लेकिन यात्रा के दौरान उपेक्षा से आहत कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। कांग्रेस के टिकट से मेयर का चुनाव लड़ चुके नंदलाल उपेक्षा से नाराज थे। कुछ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन

चार साल पहले नंदलाल कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में आए थे। पंतनगर विवि से एमटैक होने और साफ छवि होने की वजह से कांग्रेस ने वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में नंदलाल को मेयर का टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके थे। कांग्रेस ने नंदलाल को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया था। पार्टी में अंदरुनी राजनीति और उपेक्षा से नंदलाल नाराज थे और कुछ समय से आप नेताओं के संपर्क में थे।
विज्ञापन

तीन सितंबर को उन्होंने गले तक समाधि लेकर महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया था। परिवर्तन यात्रा के समापन पर वह रैली और जनसभा में सक्रिय रहे थे, लेकिन मंगलवार की शाम अचानक नंदलाल ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली से चर्चा के बाद नंदलाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल ने कहा कि दिल्ली मॉडल से आकर्षित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस में कार्य करने के सिस्टम ठीक नहीं है। इधर, कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस से ही नंदलाल को पहचान मिली थी। पार्टी ने उनको मेयर का चुनाव लड़ाया और प्रदेश सचिव का पद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed