{"_id":"5748409a4f1c1b32076910b0","slug":"policemen-wearing-helmets-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने खाई हेलमेट पहनने की कसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने खाई हेलमेट पहनने की कसम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 28 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल वीके जेठा ने पुलिस अधिकारियों और बीट अधिकारियों की बैठक में बताया कि डीजीपी और कप्तान ने जनता में पुलिस की गिरती छवि को सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए है। निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाली में उपनिरीक्षकों, चौकी प्रभारियों और बीट अधिकारियों की बैठक में कोतवाल जेठा ने सभी को बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई। जेठा ने डीजीपी एमए गणपति और कप्तान कृष्ण कुमार वीके द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देकर कहा कि स्थानांतरण के लिए राजनैतिक दबाव न डलवाया जाए।
विज्ञापन
जो समस्या हो उनको बताई जाए, अधिकारी कर्मचारी टीम भावना से काम करे, अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। ग्राम सुरक्षा समितियों से संपर्क बनाये रखें। शस्त्र लाइसेंस की जांच की जाए। वाहन चोरी पर कड़ाई से रोक लगाई जाए बैंकों, मॉल, पार्किंग स्थलों पर सिपाही सादी वर्दी में नजर रखे।
विज्ञापन
वाहन चोरों को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास करें। बिना हैलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों और स्कूटर चलाते नाबालिगों का चालान किया जाए। नगर में स्मैक, नशे की गोलियां और इंजेक्शन बिकने की शिकायतें मिल रही हैं। बेचने वालों को चिन्हित कर सूची बनाई जाए। बेचने वालों की धर पकड़ की जाय।