फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   policeman suspended from ITI Police station

Udham Singh Nagar News: दरोगा, सिपाहियों ने कप्तान को बोला गाड़ी में हैं साहब, मिले होटल में और हुए सस्पेंड

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
policeman suspended from ITI Police station
रुद्रपुर। काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा और पांच सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए गलत लोकेशन देने का आरोप है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिले में कानून और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पिछले सप्ताह सिडकुल क्षेत्र में रात को औचक निरीक्षक किया था। शुक्रवार को एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गश्त और डायल 112 को चेक किया तो पता चला कि दोनों गाड़ियां एक पार्क में खड़ी हैं। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी ली तो सभी ने स्वयं को ड्यूटी के दौरान गाड़ी में बैठे होने की बात कही। उन्होंने इसके बारे और जानकारी जुटाई तो पता चला कि सभी एक होटल में बैठे हुए हैं। इसे ड्यूटी के प्रति बड़ी लापरवाही मानते हुए व गलत लोकेशन बताने पर दरोगा प्रकाश बिष्ट, सिपाही प्रकाश, जगदीश पाठक, ललित, भरत बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed