{"_id":"66e0b01902d7c914f00ba864","slug":"policeman-suspended-for-assaulting-his-wife-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-114788-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पत्नी से मारपीट करने के आरोप में सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पत्नी से मारपीट करने के आरोप में सिपाही निलंबित
Wed, 11 Sep 2024 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्नी से मारपीट के मामले में दिनेशपुर में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सिपाही के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
मंगलवार को दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही गोविंद आर्य के खिलाफ उनकी पत्नी ने एसएसपी से मारपीट की शिकायत की थी। एसएसपी ने तत्काल सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि पद पर रहते हुए किसी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ पीड़ित, फरियादी, वादी या महिला की ओर से शिकायत मिलती है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।