{"_id":"609042388ebc3ebd050e8bd9","slug":"police-shut-downs-weekly-market-bazpur-news-hld423326685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका और पुलिस टीम ने सब्जी फड़ व्यवसायियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका और पुलिस टीम ने सब्जी फड़ व्यवसायियों को खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बुक्सा बाजार स्थित सब्जी मंडी में फड़ लगने से भीड़ लग गई। जिस पर पालिका प्रशासन और पुलिस टीम ने अभियान चलाकर फड़ व्यवसायियों को खदेड़ दिया। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण के दायरे में आने वाले फड़ो को हटाया गया। इस दौरान फड़ व्यवसायियों की पालिका टीम के साथ झड़प हो गई।
कोविड-19 संक्रमण के चलते पालिका प्रशासन की तरफ से सोमवार साप्ताहिक बाजार स्थगित कर दिया था। सोमवार को बुक्सा बाजार मैदान में सब्जी सहित अन्य फड़ लग गए। इस पर पालिका के ईओ जगदीश चंद्रा, एसआई रुचिका चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
टीम ने सब्जी सहित अन्य फड़ों के तिरपाल इत्यादि को उखाड़ और व्यवसायियों को खदेड़ दिया। ईओ ने ब्लॉक दफ्तर के सामने स्थित मैदान में सब्जी की दुकानों को कोविड नियमानुसार लगाने की हिदायत दी थी लेकिन व्यवसायियों ने बुक्सा बाजार मैदान में सब्जी के फड़ लगा लिए।