फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police revealed the murder case of brick kiln watchman in jaspur

दोस्ती का कत्ल: शराब के नशे में हुई कहासुनी का खौफनाक मंजर, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, अब हुआ खुलासा

Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM IST
सार

जसपुर में ईंट भट्टे के चौकीदार का शव मिट्टी में दबा मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Police revealed the murder case of brick kiln watchman in jaspur
दोस्त ने कर दिया दोस्त का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में ईंट भट्टे के चौकीदार का शव मिट्टी में दबा मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन


सोमवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि लोकेन्द्र कुमार निवासी गांव मन्धौरा जिला बिजनौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता हरपाल सिंह (50) बीते पांच वर्षों से ईंट भट्टे पर चौकीदार का कार्य करते थे। बीती एक दिसंबर की शाम 4.30 बजे ईंट भट्टा स्वामी शहजाद ने फोन कर बताया की उसके पिता का शव मिला है। वह और उसका छोटा भाई सुनील कुमार फाइव स्टार ईंट भट्टे बहेड़ी उमरपुर पर पहुंचे।
विज्ञापन


ईंट भट्टा मालिक शहजाद, रहीमुद्दीन व अन्य लोगों ने बताया की उसके पिता को आखिरी बार सतीश उर्फ कलुआ निवासी गांव अगंदपुर के साथ शराब पीते हुए देखा गया था। उसे पूरा विश्वास है कि सतीश उर्फ कलुआ ने शराब पीकर मारपीट कर जान से मार कर मिट्टी में दबा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभय सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को हत्या के आरोपी को ठाकुरद्वारा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि चौकीदार हरपाल सिंह और वह 20-25 वर्षों से भट्टे पर कार्य करते थे और दोनों दोस्त थे। एक साथ बैठकर शराब पीते थे। बीती 30 नवंबर को भी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसने ईंट व यूकेलिप्टस का डंडा उसके सिर में मार दिया, जिससे वह गिर गया। उसने उठाने की कोशिश, लेकिन वह उठ नहीं सका। उसे लगा कि वह मर गया है। तब फावड़ा उठाकर मिट्टी में उसे दबा दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून में सना डंडा, फावड़ा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed