फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police involved in the tanker cycle extracts

सड़क हादसों में चार की मौत

Sat, 25 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sat, 25 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police involved in the tanker cycle extracts
टैंकर में फंसी साइकिल निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। पड़ोसी मुंहबोली बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे दो युवकों की बाइक सड़क में खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। दो नौजवानों की मौत से कॉलोनी में मातम पसर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


 गढ़वाल कॉलोनी मानपुर में रहने वाली एक युवती की बारात बृहस्पतिवार को पीरूमदारा रामनगर से आई थी। वह कॉलोनी में रहने वाले कैलाश रावत (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत और मनीष घिल्डियाल (21) पुत्र जानकीनाथ की मुंहबोली बहन थी। वह दुल्हन को ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से पीरूमदारा तक गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि रामनगर रोड पर ग्राम धनौरी के पास उनकी बाइक हाइवे में खड़े ट्रक यूपी 21एन 3330 में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


108 सेवा से मनीष को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कैलाश के बड़े भाई कुलदीप रावत ने बताया कि तीन भाई, बहन में कैलाश सबसे छोटा था। दिसंबर 16 में ही बहन की शादी हुई थी। बीकॉम करने के बाद वह अपने साथी मनीष के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उनके पिता रिटायर्ड फौजी हैं जबकि मनीष के पिता किसान हैं। मनीष भी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर। सड़क हादसे में मृत कैलाश और मनीष गहरे दोस्त थे। कैलाश के भाई कुलदीप ने बताया कि दोनों दोस्त बचपन से एक साथ पढ़ते थे। कैलाश ने डिग्री कॉलेज से बीकॉम किया था, जबकि मनीष ने आईटीआई की थी। दोनों कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए थे। दोस्त की बहन की शादी की इतनी खुशी थी कि उसे ससुराल तक विदा करने वे खुद बाइक से गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहीं दोनों दोस्तों की मौत से पूरी कॉलोनी गमगीन है। पोस्टमार्टम हाउस में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। 

काशीपुर। चीनी मिल में ड्यूटी खत्म कर पैदल घर जा रहे गन्ना तौल सेंटर इंचार्ज को अज्ञात वाहन कुचलकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल इंचार्ज को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम गुलड़िया मुराद निवासी रवींद्र सिंह (48) पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुरद्वारा रोड स्थित रानीनंगला त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना तौल इंचार्ज थे। बृहस्पतिवार शाम को वह ड्यूटी करके लौटते समय बस से ग्राम जलालपुर में उतरे और फिर पैदल घर जा रहे थे।

इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। रवींद्र को आनन-फानन में परिजनों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रवींद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उनका बेटा रोहन पॉलीटेक्निक कर रहा है, जबकि बेटी शीतल बीएससी कर रही है। पोस्टमार्टमके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।


किच्छा। अंबेडकर चौराहा पर शुक्रवार को एक कैंटर ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्राम दयोरी निवासी किसान दर्शन सिंह (45) पुत्र जगीर सिंह साइकिल से आजादनगर की ओर से आ रहा था। दरऊ चौक पर वह रुद्रपुर की ओर से आ रहे कैंटर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर एसएसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed