फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police Inquiry Stuck in Faem's Postmortem Report

Udham Singh Nagar News: पुलिस को फईम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 06 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police Inquiry Stuck in Faem's Postmortem Report
तीन सितंबर की रात शराब के ठेके पर हुई थी दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

हल्द्वानी ले जाते समय चार सितंबर की दोपहर रास्ते में हो गई थी मौत, परिजनों ने अभी तक नहीं सौंपी तहरीर, तीन हिरासत में
काशीपुर। मामूली कहासुनी में पांच-छह युवकों ने एक इलेक्ट्रीशियन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हल्द्वानी एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने हत्यारों की शिनाख्त कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई है।
मोहल्ला नई बस्ती विजय नगर निवासी फईम अब्बासी (35) पुत्र शरीफ अहमद इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। रविवार शाम वह किसी काम से गंगे बाबा रोड पर गया था। बताया जाता है कि जहां वह अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान मामूली बात पर पास खड़ा एक युवक उससे किसी बात पर उलझ गया। जिस पर दोनों पक्ष के युवकों के बीच मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पांच-छह युवकों ने फईम के साथ मारपीट की। पूरी घटना गंगे बाबा रोड स्थित शराब की दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। फईम के परिचित ठाकुरद्वारा निवासी बब्बू ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सिर में गहरी चोट के कारण उसे खून की उल्टियां होने लगीं। सोमवार सुबह परिजन उसे हल्द्वानी ले गए थे। हल्द्वानी स्थित एसटीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जानकारी मिलने पर कटोराताल पुलिस चौकी ने मारपीट के आरोपियों में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे घटनाक्रम की पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही अन्य युवकों को तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगे बाबा रोड बना नशेड़ियों का अड्डा
काशीपुर। गंगे बाबा रोड नशेड़ियो का अड्डा बन चुका है। यह रास्ता बैलजुड़ी, मिस्सरवाला व जसपुर की ओर से जाता है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक इस मार्ग पर नशेड़ियों का जमावाड़ा रहता है। यह लोग आए दिन मारपीट करते रहते हैं। वहीं इसी मार्ग पर शराब की दो दुकानें भी हैं। बताया यहां शराब पीकर नशेड़ी आते-जाते राहगीरों के साथ भी दुर्व्यवहार व मारपीट तक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed