फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police helping senior citizens

बुजुर्ग बीमार महिला की मददगार बन पुलिस ने कराया इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police helping senior citizens
काशीपुर। कोराना काल में काशीपुर कोतवाली पुलिस एक बीमार वृद्धा के लिए मददगार बनकर सामने आई है। घर में अकेली रह रही महिला के बीमार होने की सूचना पर पुलिस ने उनका अस्पताल में इलाज कराया और उसके लिए राशन, दवा आदि की व्यवस्था भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी प्रमोद कुमार और सीओ एपी कोंडे को सूचना मिली कि दड़ियाल मार्ग में रहने वाली वृद्धा कमलेश देवी यहां अपनी बेटी के साथ रहती है और इस समय उसका स्वास्थ्य बेहद खराब है। अधिकारियों ने कोतवाल संजय पाठक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल पाठक और टांडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमारी महिला के घर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां महिला की आरटीपीसीआर व अन्य जांच कराने के बाद महिला को उसके घर छोड़ा। कोतवाल पाठक ने बताया कि महिला के लिए राशन, दवा आदि की व्यवस्था भी की गई है। महिला और उसकी बेटी ने पुलिस की इस सहायता पर उनका आभार जताया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस हर संभव लोगों की मदद के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर लोग पुलिस से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed