{"_id":"6a702563c984991899032b20","slug":"police-crack-down-on-those-openly-drinking-alcohol-on-nainital-highway-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देखते ही देखते मची भगदड़; कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देखते ही देखते मची भगदड़; कई हिरासत में
Mon, 03 Aug 2026 10:51 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:51 AM IST
सार
नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम लगा रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाते हुए लाठी भांजी और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे खुलेआम शराब पीकर जाम छलका रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम अभियान चलाया। हाईवे किनारे जमा होकर शराब पी रहे लोगों को देखकर पुलिस मौके पर पहुंची तो कई लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें मौके से खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान शराब पी रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही। पुलिस का कहना है कि हाईवे किनारे शराब पीने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन