फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police arrested two cyber fraudsters from Delhi who had defrauded people of Rs. 23.55 lakh in rudrapur

Uk: 23.55 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

Thu, 25 Dec 2025 01:23 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 25 Dec 2025 01:23 PM IST
सार

रुद्रपुर में साइबर थाना पुलिस ने 23.55 लाख की ठगी करने वाले बिहार के दो साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों ने रुद्रपुर के व्यक्ति से रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर ठगी की।

विज्ञापन
police arrested two cyber fraudsters from Delhi who had defrauded people of Rs. 23.55 lakh in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में साइबर थाना पुलिस ने 23.55 लाख की ठगी करने वाले बिहार के दो साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों ने रुद्रपुर के व्यक्ति से रिलायंस इंडस्ट्रीज के कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर ठगी की। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इसी वर्ष नवंबर महीने में रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना रुद्रपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि नवंबर 2025 में अज्ञात लोगों ने गूगल पर कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोजने के दौरान फर्जी रिलायंस का फर्जी अधिकारी बनकर डीलरशिप दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस के नाम पर 23.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन

प्रकरण की विवेचना इंस्पेक्टर शरद चौधरी को सौंपी गई। साइबर ठगों की पहचान ग्राम लक्ष्मीपुर थाना अकबरपुर, जिला नवादा, बिहार निवासी 22 वर्षीय राम कुमार और ग्राम गोरईया वीघा थाना कतवीश, सराय जिला नालंदा बिहार निवासी 22 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई। बुधवार को टीम ने विजय विहार, थाना रोहिणी दिल्ली से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed