{"_id":"573421af4f1c1bb54d919bd1","slug":"police-arrested-two-auto-lifter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े दो आटो लिफ्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़े दो आटो लिफ्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी तीन बाइकें बरामद की हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी तीन बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में से एक बाइक सितारगंज से व दो बाइकें अन्य जगहों से चुराई गई हैं। पुलिस आस पास के थानों में सूचना भेज बाइक चोरों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले तीन माह से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस ने दो पहिया वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरु किया है। वाहन चेकिंग अभियान के तहत नवनियुक्त थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम मछली झाला के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
नानकमत्ता से खटीमा की ओर बिना नंबर की बाइक से जा रहे दियूरी थाना खटीमा निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र पाल सिंह तथा पंकज कुमार पुत्र लालू राम ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा व बाइक के कागज दिखाने को कहा। कागजात न होने पर पुलिस बाइक व हिरासत में लिए युवकों को थाने ले आयी।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बाइक सितारगंज से चुराना कबूल किया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने मछली झाला के समीप एक खंडहर में छिपाकर रखी पल्सर यूके 06एएफ-8288, तथा हीरो होंडा यूपी 78 एबी 7985 बरामद की। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि बाइक चोरों की गिरफ्तारी की सूचना आसपास के थाने व डीसीआर को देकर अभियुक्तों की अपराध की जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई पान सिंह तोक्याल, कांस्टेबल राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रोहित चौधरी व रमेश नाथ गोस्वामी आदि शामिल थे।