फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested the operator of illegal madrassa running in Sirauli Kala rudrapur

Rudrapur Madrassa: कश्मीर से खरीदा था सिम, चार दिन वहीं रहा था मदरसा संचालक, पुलिस खंगाल रही है उसके बैंक खाते

Thu, 19 Oct 2023 02:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

पुलिस पुलभट्टा के सिरौलीकलां स्थित अवैध मदरसे पर कार्रवाई कर रही थी, उस समय संचालक इरशाद सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू कश्मीर में था। उसने कश्मीर में सिम भी खरीदा था और वह नियंत्रण रेखा के पास स्थित पुंछ जिले में गया था।

विज्ञापन
Police arrested the operator of illegal madrassa running in Sirauli Kala rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिस समय पुलिस पुलभट्टा के सिरौलीकलां स्थित अवैध मदरसे पर कार्रवाई कर रही थी, उस समय संचालक इरशाद सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू कश्मीर में था। उसने कश्मीर में सिम भी खरीदा था और वह नियंत्रण रेखा के पास स्थित पुंछ जिले में गया था। पुलिस अब उसके संपर्क में रहे लोगों के साथ ही चार बैंक खातों को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन

 

दिलचस्प बात है कि अन्य कोई कारोबार नहीं होने के बावजूद आरोपी तीन मंजिला मकान खड़ा करने के साथ ही मदरसे का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन

 

सिरौलीकलां में अवैध मदरसा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने संचालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने इरशाद के मूल घर पीलीभीत, बरेली सहित अन्य जगहों पर दबिश दी लेकिन मोबाइल बंद होने की वजह से उसका सुराग नहीं लगा। जब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसकी दी जानकारी ने पुलिस को सकते में डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा रेंज के गूजर खत्ता में बना अवैध मदरसा ढहाया
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में गूजरों की ओर से बनाए गए अवैध मदरसे को वन विभाग और प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही ढिमरी खत्ता में नमाज पढ़ने के लिए बनाए गए दो धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर चला दिया। टीम ने बिना अनुमति धार्मिक निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो अवैध मदरसे मिलने के बाद टांडा रेंज में भी अवैध धार्मिक स्थल होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद टीम ने टांडा रेंज कार्यालय के पास स्थित गूजर खत्ता में संचालित अवैध मदरसा को तोड़ दिया। भारी फोर्स को देखते हुए किसी ने कार्रवाई का विरोध नही किया। टीम ने ढिमरी खत्ता में भी नमाज पढ़ने के लिए बनाए दो धार्मिक स्थलों को भी तोड़ दिया। यहां टिन शेड में पंखे के साथ पानी और शौचालय भी बनाए गए थे।

 

ढिमरी खत्ता में रहने वाले गूजर आलमगीर ने बताया कि यहां कोई मदरसा नहीं था। केवल नमाज पढ़ने के लिए दो जगह पर टिन शेड बनाए गए थे। उनके क्षेत्र में सरकारी स्कूल है और उसमे 53 बच्चे पढ़ते हैं। 25 बच्चे इंटर कॉलेज में पढ़ने जाते है। यहां कोई मदरसा नहीं था। डीएफओ हिमांशु बागरी ने तीन अवैध निर्माण हटाने की पुष्टि की है।

इरशाद के कश्मीर जाने की बात सामने आई है। वो किस मकसद से गया था और किन लोगों से उसने संपर्क किया, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने बताया कि वह भारत के हर कोने में जाकर मदरसे के लिए फंडिंग मांगता है। यह सत्यापित करना है कि वह किन लोगों से फंडिंग लेता था। उसके बैंक खातों के साथ ही संपर्क में रहे लोगों का सत्यापन किया जाएगा। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी
 

जिले में अवैध मदरसों पर चलेगा जिला प्रशासन का डंडा
रुद्रपुर। किच्छा के सिरौलीकलां में स्थित दो अपंजीकृत मदरसों को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ ने अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ जांच करने के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को नोडल अधिकारी बना दिया गया है। नैनीताल के वीरभट्टी में एक मदरसे में बच्चों के यौन शोषण सहित उन्हें अस्वास्थ्यकर स्थितियों में रखे जाने का प्रकरण का शासन ने संज्ञान लिया है।

 

सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए जिले के किच्छा स्थित सिरौलीकलां में अभी तक दो अपंजीकृत मदरसों को सील कर दिया गया है। 


तराई क्षेत्र के टांडा रेंज में अतिक्रमण को लेकर आई सूचना को मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग ने गंभीरता से लिया था। जिला प्रशासन और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में .02 हेक्टेयर जमीन पर बने धार्मिक अतिक्रमण को हटा दिया। यहां अवैध रूप से मदरसे बनाया गया था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। पूर्व में भी यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। - डाॅ. पराग मधुकर धकाते, नोडल अधिकारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed