फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrest accused misbehaving with Kundeshwari police chowki In charge

कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी से अभद्रता मामले में एक आरोपी दबोचा, कुर्की वारंट की तैयारी  

Fri, 29 Mar 2019 02:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused misbehaving with Kundeshwari police chowki In charge
यूपी पुलिस फाइल फोटो

उप खनिज लदे डंपर सीज करने के मामले में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी से हाथापाई करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और आचार संहिता की अवहेलना करने के आरोप में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन


मुकदमे के विवेचना अधिकारी ने अदालत से एक स्टोन क्रशर स्वामी समेत सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 मार्च की सुबह ग्राम जुड़का में अवैध खनन करने के आरोप में चार डंपरों को सीज किए जाने के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस चौकी का घेराव किया था। खनन व्यवसायियों ने चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी पर वाहनों से वसूली का आरोप लगाते हुए अभद्रता, धक्कामुक्की और हाथापाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शिक्षा मंत्री समेत 20 लोगों को नामजद करते हुए सौ, सवा सौ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ग्राम पच्चावाला निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की धरकपड़ के लिए टीमें उनके ठिकानों पर लगातार दबिशें दे रही हैं।


विवेचना कर रहे एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि इस मामले में क्रशर स्वामी दीपक बाली, मलकीत सिंह, गुरपेज सिंह, सोनू चौधरी, गुरमीत सिंह, बलविंदर उर्फ बिल्ला, जिंदर सिंह उर्फ जिंदू के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस उनके खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed