फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police and PAC did flag march to maintain peace

शांति कायम रखने को पुलिस और पीएसी ने किया फ्लैग पमार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police and PAC did flag march to maintain peace
काशीपुर में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कोई भी धार्मिक आयोजन अथवा जुलूस, प्रदर्शन पुलिस की अनुमति के बगैर न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में काशीपुर और कुंडा की पुलिस फोर्स ने काशीपुर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर तहसील रोड, नई सब्जी मंडी, बांसफोड़ान चौकी, अल्ली खां, किला बाजार, गंगेबाबा रोड, रतन सिनेमा रोड होते हुए वापस कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सीओ भारद्वाज ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए भी पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। यदि किसी ने भी उन्मादी पोस्ट कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में कोतवाल मनोज रतूड़ी, नरेंद्र मेहरा, प्रदीप नेगी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, सुरेंद्र सिंह, गणेश भट्ट, कपिल कांबोज, धीरेंद्र परिहार, रुबी मौर्य के अलावा दो प्लाटून पीएसी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed