फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Shri Yojana: Third phase selection process will start from April 15

पीएम श्री योजना: 15 अप्रैल से शुरू होगी तीसरे चरण की चयन प्रकिया

Fri, 12 Apr 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Yojana: Third phase selection process will start from April 15
रुद्रपुर। पीएम श्री योजना में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। इसको लेकर विद्यालयों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत अब तक पहले चरण में यूएस नगर के 18 व दूसरे चरण में 10 विद्यालयों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन


पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही उन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। विद्यालय में प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जबकि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने को लेकर बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। ताकि विद्यालयों से ड्रॉप आउट में कमी लाई जा सके। इस योजना के तहत विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय आदि सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। विद्यालयों को मॉडल बनाने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। संवाद
विज्ञापन


यह है चयन की प्रकिया
- 15 अप्रैल से 15 मई तक पोर्टल पर विद्यालय करेंगे पंजीकरण।
- 23 मई को जिला मुख्यालय करेगा सत्यापन की कार्यवाही।
- 31 मई को प्रदेश मुख्यालय सत्यापन कर करेगा स्वीकृति।
- 15 जून को केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा विद्यालय का चयन।

कोट
पीएम श्री योजना के तीसरे चरण में विद्यालयों के चयन के लिए प्रकिया शुरू होने वाली है। 15 अप्रैल से आवेदन किए जाएंगे। इस संबंध में सभी को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed