फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Modi laid the virtual foundation stone for construction of CCB in the district hospital

RUDRAPUR: रुद्रपुर जिला अस्पताल में जल्द बनेगा सीसीबी, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 02:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 02:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के सीसीबी का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। जिला अस्पताल में सीसीबी बनने से गंभीर रोगियों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।
 

विज्ञापन
PM Modi laid the virtual foundation stone for construction of CCB in the district hospital
रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल शिलान्यास के बाद सीसीबी का लोकार्पण करते निवर

विस्तार

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक (सीसीबी) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। जिला अस्पताल में सीसीबी बनने से गंभीर रोगियों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल में वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डाॅ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीबी के निर्माण के बाद जिले के साथ ही सीमांत उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने सीसीबी का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, रमेश ओली के अलावा जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. राजेश कुमार सिन्हा, एसीएमओ डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव, डाॅ. गगनदीप मिश्रा, डाॅ. अखिलेश कुमार, डाॅ. अजयवीर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन एसीएमओ डाॅ. राजेश आर्या ने किया।
विज्ञापन


काशीुपर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का पीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
काशीपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 10.7 करोड़ की लागत से काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर वाटर कूलर, यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए माड्यूलर दीवार रैक उपलब्ध होगी। ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी देने के लिए स्वचलित घोषणा प्रणाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर जीपीएस घड़ी व स्टेशन के प्रवेश, निकास द्वार और प्लेटफार्म पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण होगा। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर ने बताया उद्घाटन कार्यक्रम सुबह पौने ग्यारह बजे से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का संबोधन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed