{"_id":"67cf36533d8e1e91ca098e08","slug":"plumber-of-khatima-arrested-for-minor-eloped-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108401-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब गजब : दो बच्चों का पिता सीतापुर से किशोरी को बहला फुसला लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब गजब : दो बच्चों का पिता सीतापुर से किशोरी को बहला फुसला लाया
Tue, 11 Mar 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
चारुबेटा निवासी युवक को यूपी पुलिस ने उठाया
खटीमा। सीतापुर (यूपी) से नाबालिग को बहला फुसलाकर खटीमा लाए आरोपी युवक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारुबेटा निवासी जुबेद सीतापुर में प्लंबर का काम करता था। वह वहां से एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ खटीमा लेकर आया था। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है।
सीतापुर के रामपुर कला थाने में करीब 20 दिन पहले नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोमवार को रामपुर कला थाने से दरोगा ओमप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल सीमा खटीमा पहुंची। आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। झनकईया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि नाबालिग भी सकुशल मिल गई है।