{"_id":"ac8632fc337f5083bf2ed9ce74363ae8","slug":"plenty-punishment-cracker-market-demand-of-chinese-fireworks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब सजा है पटाखा बाजार, चाइनीज पटाखों की भारी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब सजा है पटाखा बाजार, चाइनीज पटाखों की भारी मांग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पटाखा बाजार में पटाखे खरीदने वालों की भारी भीड़ लग रही है। बाजार में चाइनीज पटाखों की अधिक कीमत होने के बावजूद भारी मांग है।
विज्ञापन
प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर उदयराज इंटर कालेज के खेल मैदान में पटाखा बाजार लगवाया है। बाजार मे खरीददारों की भारी भीड़ आ रही है। अग्नि सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन चौकन्ना और सतर्क है।
विज्ञापन
पटाखा बाजार में सुरक्षा के मानक लगभग पूरे हैं। सभी दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड के मानकों के अनुसार अपनी दुकानों में आग बुझाने वाला गैस सिलेंडर और दुकानों के सामने पानी के ड्रम, रेता का ढेर लगाया गया है।
विज्ञापन
मार्केट में 72 दुकानें मैदान के तीन और लगी हैं। बीच का मैदान खाली छोड़ा गया है। मैदान में फायर ब्रिगेड का एक वाहन पुलिस के साथ तैनात है। अधिकांश दुकानों में देशी पटाखे हैं। कुछ दुकानों पर चाइनीज पटाखें, फुलझड़ी, रॉकेट, अनार आदि हैं।