{"_id":"6961435a5405aaefa6049a60","slug":"platforms-at-the-railway-station-will-be-expanded-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-137616-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का होगा विस्तार
Fri, 09 Jan 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों प्लेटफार्म विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर दो और तीन का विस्तार हो रहा है। अब तक 20 बोगियों की ट्रेन के कुछ डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर हो जाते थे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो की लंबाई कम है और 20 बोगियों की ट्रेन के कुछ डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर हो जाते थे।
विज्ञापन
ऐसे में दोनों प्लेटफार्म की लंबाई को विस्तार देने का काम चल रहा है। इन दोनों प्लेटफार्म पर टिन शेड का उच्चीकरण, स्मार्ट घड़ी, पेयजल की व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक सीटें लगाई जानी है। स्टेशन पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि स्टेशन पर काम चल रहा है। स्टेशन पर टीन शेड उच्चीकरण, स्मार्ट घड़ी, पेयजल सहित आदि सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। प्लेटफार्म का विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है, उम्मीद है जल्द ही कार्य पूर्ण होगा।