{"_id":"6265a3302ce9220c4d487f40","slug":"plant-will-be-established-in-college-within-three-months-kashipur-news-hld460512689","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में लगेगा बायोडीजल प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में लगेगा बायोडीजल प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के संस्थापक और पूर्व सांसद स्व.सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 12वीं पुण्यतिथि पर हवन-पूजन का किया गया। संस्थान के विधि परिषद में वर्चुअल कोर्ट (आभासी न्यायालय) के उद्घाटन के मौके पर मंत्री सतपाल महाराज ने परिसर में बायोडीजल प्लांट स्थापित करने की घोषणा की।
रविवार को बाजपुर रोड स्थित संस्थान परिसर में पुण्यतिथि के मौके पर हुए हवन में दिवंगत गुड़िया की धर्मपत्नी विमला गुड़िया, बेटी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय ने हवन में प्रतिभाग किया। इस दौरान लोनिवि व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने आभासी न्यायालय का उद्घाटन किया। महाराज समेत विधायक त्रिलोक चीमा, पूर्व विधायक हरभजन चीमा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने गुड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि स्व. गुड़िया की पुण्यतिथि हर वर्ष विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाई जाती है।
मंत्री महाराज ने प्रदेश के विकास में स्व. गुडिय़ा के योगदान का स्मरण किया। महाराज ने संस्थान परिसर में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) का बायोडीजल प्लांट लगाने पर खुशी जाहिर की। कहा कि प्लांट दो-तीन महीने में स्थापित हो जाएगा। प्लांट पूरी तरह से इकोफ्रेंडली होगा। सीएसआईआर लैब के सीनियर वैज्ञानिक डॉ.नीरज आत्रेय ने बताया कि 20 लीटर बायोडीजल प्लांट में 40-45 हजार रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्थान के लॉ विभाग की ज्योति कश्पय को एपीओ में चयन होने पर, अनीता भारती को कुमाऊं यूनिवर्सिटी की लॉ परीक्षा में तीसरा स्थान पाने पर, अंजू को प्रथम स्थान हासिल करने और मयंक अरोरा को प्रथम स्थान हासिल करने पर मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया। वहां मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, अशोक शर्मा, विमल गुड़िया, निश्चित गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विकल्प गुड़िया , एनसी बाबा, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, जय सिंह गौतम, कैलाश सहगल, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।