फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   planing for new pond

अमृत सरोवर : नया तालाब बनाने पर जोर, पुराना सूख गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
planing for new pond
रुद्रपुर विकास भवन परिसर में सूखा पड़ा तालाब। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले का विकास करने वाले विकास भवन के परिसर में ही जल संचय का कार्य ठप पड़ा हुआ है, जबकि जिलेभर में जल संचय व जल संरक्षण पर जोर देने के लिए अमृत सरोवर का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। अमृत सरोवर के तहत जिलेभर में 0.4 हेक्टेयर के 76 तालाबों का निर्माण हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिलेभर में अमृत सरोवर का निर्माण करना है। अमृत सरोवर के निर्माण के चलते जिले के अधिकारी अन्य तालाबों की सुध लेना भूल गए हैं। सिर्फ अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों में जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस से पहले ही तालाब बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले के 76 अमृत सरोवर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि विकास भवन परिसर में कई वर्षों पहले जल संचय व भूजल स्तर बढ़ाने के लिए एक मॉडल के तौर पर मिनी तालाब का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मत्स्य पालन विभाग की ओर से मछलियां भी डाली जाती हैं लेकिन काफी समय से तालाब सूखा पड़ा हुआ है। बाकायदा अमृत सरोवर के लिए केंद्र सरकार की ओर से पोर्टल भी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने कहा कि विकास भवन परिसर के तालाब में पानी की व्यवस्था की जाएगी। जिलेभर में 76 अमृत सरोवर के कार्य शुरू हो गए हैं। पांच ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर तालाब के नाम रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed