फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Plane flat tire

हवाई जहाज का टायर पंचर

Sat, 15 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एयर इंडिया के जहाज का टायर पंचर होने कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया के 72 सीटर विमान ने पंतनगर एयरपोर्ट पर अपने निर्धारित समय से 50 मिनट विलंब से यानी शाम पांच बजे लैंडिंग की।


इस प्लेन से दिल्ली जाने के लिए 46 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। सभी यात्रियों की सुरक्षा कर्मियों की तरफ से चेकिंग कर उन्हें यात्रा के लिए क्लियरेंस दे दिया गया था। इसी बीच उड़ान की तैयारी करते समय साढ़े पांच बजे पायलट की नजर जहाज के पहिये पर पड़ी तो उसमें हवा गायब थी। वहां मौजूद लोगों ने अनुमान लगाया कि जहाज में पंचर है या टायर का प्रेशर लीक हो गया है। अधिकांश लोगों का अनुमान था कि जहाज के पहिये में पंचर हुआ है। इसी बीच जहाज की स्थिति देखते हुए पायलट ने उसे उड़ाने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि बिना टायर ठीक कराए उड़ान नहीं भरी जा सकती।
विज्ञापन



पायलट का निर्णय सुनकर यात्री परेशान हो उठे। उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दीं। कई यात्रियों का कहना था कि उन्हें दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। विमान खराब हो जाने के कारण उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने यात्रियों का गुस्सा शांत किया। उन्होंने यात्रियों को टैक्सियों से दिल्ली के लिए रवाना किया। खराब जहाज पंतनगर एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। अब टायर रिपेयरिंग होने के बाद ही उसे दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
इस बीच कार्यकारी थानाध्यक्ष प्रदीप चैहान ने बताया कि एयर इंडिया से यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। एयर इंडिया ने टायर रिपेयरिंग के लिए दिल्ली मुख्यालय को सूचित कर दिया है।


दिल्ली और पंतनगर के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन यानि मंगल, बुद्ध, शुक्रवार और शनिवार को चलती है। यात्रियों की अक्सर शिकायत रहती है कि फ्लाइट निर्धारित समय पर पंतनगर नहीं पहुंचती है। इस कारण वे अपने पूर्व निर्धारित कार्य समय पर पूरे नहीं कर पाते हैं। एयर इंडिया के जहाज भी पुराने हैं। इनमें अक्सर तकनीकी खराबी आती रहती है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि पंतनगर आने वाला जहाज धर्मशाला से चलकर दिल्ली पहुंचता है। दिल्ली से पंतनगर आता है। इसलिए अक्सर प्लेन पंतनगर पहुंचने में लेट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed