{"_id":"6909e7a9e717f171e9008876","slug":"pistol-and-guns-recovered-from-the-possession-of-a-law-student-in-kashipur-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: वकालत के छात्र के कब्जे से बरामद हुई पिस्टल और तमंचे, आरोपी ने बताया- किसी और ने दिए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: वकालत के छात्र के कब्जे से बरामद हुई पिस्टल और तमंचे, आरोपी ने बताया- किसी और ने दिए थे हथियार
Tue, 04 Nov 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:18 PM IST
सार
काशीपुर में पुलिस ने एक वकालत के छात्र को एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के अनुसार यह हथियार एक अन्य व्यक्ति ने उसे किसी ग्राहक तक पहुंचाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
वकालत के छात्र का पास से पिस्टल व कारतूस बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में पुलिस ने वकालत के छात्र को एक पिस्टल 32 बोर, 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस 32 बोर व दो कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के मुताबिक एक व्यक्ति ने यह असलहे एक ग्राहक को देने के लिए दिया था।
विज्ञापन
आईटीआई थाना क्षेत्र के पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसएसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबल योगेश चौधरी और दिनेश तिवारी बीते तीन अक्तूबर की शाम को गश्त कर रहे थे। इस दौरान पशुपति फैक्टरी के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल व तमंचे बेचने के लिए ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव को जाने वाली सड़क पर खड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम मोहम्मद आलिम निवासी ग्राम बांसखेड़ा कलां बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल सेल्फ फैक्टरीमेड 32 बोर, एक खोखा कारतूस 32 बोर, एक जिंदा कारतूस 32 बोर, दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस 315 बोर के बरामद हुए।
विज्ञापन
इस दौरान युवक ने बताया कि वह वकालत का छात्र है। उसने बताया कि यह पिस्टल व तमंचे गांव निवासी मोहम्मद कासिम ने दिए थे। पकड़े युवक ने बताया कि मोहम्मद कासिम पिस्टल व तमंचे बेचने का धंधा करता है। वह उसको अवैध असलहा बेचने के बदले 1500 से 2000 रुपये तक देता है। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। अवैध असलहा बेचकर वह अपने नशे की पूर्ति करता है। पूछताछ में बताया कि वह वहां पर एक व्यक्ति को असलहा देने के लिए इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
सीओ दीपक सिंह व आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया आरोपी मोहम्मद आलिम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभियुक्त के पास से बरामद असलहों की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी अभियोग पंजीकृत है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी ने मोहम्मद कासिम से असलहे खरीदने की बात कही है, उसकी तलाश की जा रही है।