फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pink Taiwan guava will bear fruit thrice in a year

Udham Singh Nagar News: एक साल में तीन बार फल देगा पिंक ताइवान अमरूद

Wed, 01 Mar 2023 09:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Pink Taiwan guava will bear fruit thrice in a year
(खास खबर)
विज्ञापन

पिंक ताइवान और वीएनआर अमरूद की खेती से किसान होंगे मालामाल
पिंक ताइवान एक वर्ष में ही देने लगता है फल, साल में तीन बार होती है फलों की पैदावार
तीन साल के लिए प्रति हेक्टेयर में 50 हजार का अनुदान देगा उद्यान विभाग

चयन राजपूत
रुद्रपुर। पिंक ताइवान व वीएनआर अमरूद की खेती कर जिले में किसान मालामाल होंगे। अमरूद के पौधे लेने पर उद्यान विभाग तीन साल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सब्सिडी भी देगा है।
अमरूद की एल-49 प्रजाति के बाद अब जिले में पिंक ताइवान व वीएनआर अमरूद की प्रजाति लगाने के लिए उद्यान विभाग जोर दे रहा है। उद्यान विभाग के मुताबिक उन्नत किस्म के पिंक ताइवान अमरूद में एक वर्ष के अंदर ही पौधे पर केवल एक फुट की ऊंचाई में फल लगने लगते हैं।
विज्ञापन

पौधे में 12 महीने फूल व फल लगे रहते हैं। इसका कच्चा फल भी स्वादिष्ट व खाने योग्य होता है। जो पकने के बाद अंदर से गुलाबी रंग का होता है। इसमें एक वर्ष में कम से कम तीन बार फल लगते हैं। एक पेड़ में साल में कम से कम 30 से 40 किलो फल की पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएनआर अमरूद नाशपाती के सामान दिखने में और आकार में काफी बड़ा होता है, इसमें काफी कम बीज होते हैं। आकार 4 से 12 सेंटीमीटर होता है। यह फल उपजाऊ किस्म और सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त होता है। इसकी 15 दिनों की लंबी सेल्फ लाइफ होती है, फ्रिज में रखने के बाद तो यह एक माह तक चलता है। उद्यान विभाग जिले में अमरूद की इन दोनों प्रजातियों को बढ़ावा दे रहा है।


इंसेट-
जिले में वर्ष 2016 से बढ़ता गया अमरूद का क्षेत्रफल व उत्पादन
-
वर्ष - क्षेत्रफल(हेक्टेयर) - उत्पादन(मीट्रिक टन)
2016-17 - 1200 - 9627
2017-18 - 1252 - 9884
2018-19 - 1392 - 9921
2019-20 - 1469 - 10556
2020-21 - 1480 - 11024
2021-22 - 1521 - 11180
-
कोट-
किसानों का आम व लीची में बागवानी की तरफ अब रुझान कम हो रहा है, अमरूद की तरफ रुझान ज्यादा बढ़ने लगा है। किसानों की रुचि के हिसाब से फलों की बागवानी की जाती है, उद्यान विभाग अमरूद की इन दोनों प्रजातियों को लगाने के लिए अनुदान भी दे रहा है। जिले में पहली बार इन दोनों प्रजाति की बागवानी की जाएगी। - भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed