Udham Singh Nagar: पीलीभीत का युवक 13.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाता था आरोपी
पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहे पीलीभीत (यूपी) के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से 13.95 ग्राम स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
विस्तार
नानकमत्ता में पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक से स्मैक की तस्करी कर रहे पीलीभीत (यूपी) के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से 13.95 ग्राम स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मंगलवार रात दरोगा संजय कुमार, सिपाही सुंदर बजैठा, धनराज नागर के साथ नेशनल हाईवे पर गश्त कर रहे थे। मछली झाला के समीप नानकमत्ता की ओर से आ रहा युवक ने पुलिस टीम को देखकर बाइक से घुमाकर भागने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम राघवपुरी थाना खजुरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी नानकमत्ता बताया।
तलाशी में युवक की जेब से प्लास्टिक की थैली में 13.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने बताया कि वह बहेड़ी से स्मैक खरीद कर पुड़िया बना कर क्षेत्र में बेचता है।