फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   picket forth day against illegal mining

कोसी से बेतरतीब खनन के विरोध में चौथे दिन भी जारी रहा धरना, विभाग का दावा रोक दिया खनन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
picket forth day against illegal mining
गुलज़ारपुर में चौथे दिन खनन के विरोध में बैठे लाग - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। कोसी नदी से अवैध खनन के विरोध में धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने स्टोन क्रशरों की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं उपनिदेशक (खनन) का कहना है कि शिकायत मिलने पर कोसी नदी से खनन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
कोसी नदी में गुलज़ारपुर, महतावन, ढकिया आदि क्षेत्रों में जेसीबी मशीने, ट्रैक्टर ट्राली व डंपर आदि के माध्यम से बेतरतीब खनन किये जाने की शिकायते विभाग को मिल रही थी। इससे कई गांवो के वजूद को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके विरोध में पिछले चार दिन से धरना चल रहा है, लेकिन अभी तक राजस्व, वन अथवा खनन विभाग के अधिकारी मौके पर नही पहुंचे है। धरने पर बैठे सपा अनुसूचित जाति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गविंद्र सिंह गवि ने कहा कि खनन माफियाओ द्वारा पट्टों की आड़ में आरक्षित वन क्षेत्र से खनन कर वन संपदा को भारी नुकसान पंहुचाया जा रहा है। करीब 200 हेक्टेयर क्षेत्र में माफियाओं द्वारा अनाधिकृत खनन किया जा रहा है। उन्होंने स्टोन क्रेशरों की जांच कराए जाने की मांग की है। बताया कि धरने में सोशल डिस्टेंडिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठने वालों में रामवीर सिंह, जयवीर, सचिन कुमार, रामकिशोर, उमेद सिंह, राकेश, आनंदी, क्रांति, गौरव व विपिन कुमार है। उधर, उपनिदेशक (खनन) डॉ अमित गौरव ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र से उपखनिज का दोहन किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके अलावा पट्टाधारकों ने भी अधिक मात्रा में खनन होने की शिकायत की है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा मंगलवार शाम से खनन पूर्णतः बंद करा दिया गया है। वहीं धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने उपनिदेशक के इस दावे को गलत बताया। उनका कहना है कि कोसी से खनन बदस्तूर जारी है। रेत से लदी टैक्ट्रर ट्राली व डंपर बुधवार को भी खुलेआम गुजर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed