{"_id":"9eec4f048b8b19054589a90ee6a7cc11","slug":"picked-up-the-child-to-find-girlfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का पता जानने के लिए बच्चे को उठाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का पता जानने के लिए बच्चे को उठाया
ब्यूूराे, अमर उजाला, जसपुर।
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बच्चे को टाफी देकर प्रेमिका के घर का पता मालूम करने के लिए एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया तो मोहल्ले वाले और बच्चों के परिजनों ने उसे बच्चा उठाने वाले गिरोह का सदस्य समझ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को तहरीर देकर कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन
मंगलवार को मोहल्ला नई बस्ती निकट मदीना मस्जिद निवासी एक युवक ने स्कूल से पढ़कर आते समय 11 वर्षीय बच्चे को एक टाफी दी। युवक उससे एक युवती का पता पूछकर अपनी बाइक पर बैठाने लगा। विरोध करने पर युवक ने बच्चे को उतार दिया। बच्चे ने अपने घर पहुंचकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
यह जानकारी उन्होंने मोहल्ले के लोगों को दी। सभी लोग युवक को बच्चा उठाने वाले गिरोह का सदस्य समझकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बच्चा गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने की अफवाह नगर में फैल गई।
विज्ञापन
दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से उसे उन्हें सौंपे जाने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने भीड़ के पांच व्यक्तियों को चुनकर उनके सामने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवक ने नगर के पंचों की मौजूदगी में पुलिस को बताया कि इस मोहल्ले की एक युवती से वह प्रेम करता है। उस युवती को अक्सर इस बच्चे के साथ देखा है। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उस युवती का घर मालूम करना चाहता था।
युवक ने बच्चे को टाफी देना स्वीकार किया। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। फिर भी युवक से पूछताछ की जा रही है। बच्चे उठाने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने और 11 बच्चों को एक मारुति वैन से बरामद करने की अफवाह नगर में फैलने से कोतवाली में दिनभर भीड़ लगी रही। नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने भी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नगर में पुलिस गश्त तेज करने का कोतवाल डीआर आर्य से अनुरोध किया। पालिकाध्यक्ष उमर ने नगरवासियों से अपील कि वह अफवाहों पर यकीन न करें।